🔳 विधायक ने पूजा अर्चना के साथ किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
🔳 विधायक निधि से स्वीकृत चार लाख रुपये से बनेगा मार्ग
🔳 क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक का आभार, मिष्ठान वितरित
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे मलौना गांव से ख्युशालकोट गांव की ओर भूमिया मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य विधी विधान से पूजा अर्चना से शुरु हो गया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने संपर्क मार्ग के पहले चरण के कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण कार्य शुरु होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
शनिवार को विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने चार लाख रुपये की विधायक निधि से मलौना गांव से ख्युशालकोट गांव की ओर भूमिया मंदिर तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश किया। विधायक ने कहा की गांवों के विकास को कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्ग निर्माण शुरु होने पर विधायक का आभार व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया। विधायक को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपे। विधायक ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान आंनद सिंह, ध्यान सिंह नेगी, सुनील मेहरा, गणेश सिंह नेगी, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, चंदन देव, दिनेश आर्या, प्रताप सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
