◾ सुदूर डूंगरा गांव में प्रवेशोत्सव के तहत हुए कई कार्यक्रम
◾अभिभावकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्राथमिक विद्यालय डूंगरा में प्रवेशोत्सव महोत्सव के तहत अभिभावकों को विभिन्न जानकारियां दी गई। सरकारी विद्यालय से नौनिहालों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि देवकीनंदन कांडपाल ने अभिभावकों व शिक्षकों से परिवार व विद्यालय में बेहतर परिवेश बनाने का आह्वान किया।

ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूर डूंगरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति अध्यक्ष कविता, ग्राम प्रधान दमयंती देवी, कवि व लेखक देवकीनंदन कांडपाल व जसवंत ढौंडियाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र साह ने नवप्रवेशी नौनिहालों को सम्मानित किया साथ ही अभिभावकों को विद्यालय से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। तमाम बिंदुओं पर चर्चा कर बताया कि विद्यालय में नौनिहालों के शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। कवि व लेखक देवकीनंदन कांडपाल ने शिक्षकों व अभिभावकों से परिवार व विद्यालय में अच्छा परिवेश बनाने का आह्वान किया बाद में विशेष भोज कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान गीता बिष्ट, प्रताप सिंह, दीवान सिंह, मान सिंह, दीपा देवी, धनुली देवी, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, रमोली देवी आदि मौजूद रहे।

One thought on “<em>सरकारी विद्यालय में नौनिहालों की शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का भी रखा जाता है ख्याल</em>”

Comments are closed.