◾ वर्धो क्षेत्र में ओवर लोड वाहन पर लगाया पैंतीस हजार रुपये का जुर्माना
◾ ताड़ीखेत क्षेत्र से भी पकड़ा गया पत्थरो से लदा डंपर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तहसील कोश्या कुटोली प्रशासन की टीम ने अवैध खनन पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। विशेष छापेमारी अभियान चला वर्धो क्षेत्र में ओवरलोड तथा ताड़ीखेत क्षेत्र में पत्थरों से लदे डंपर को पकड़ लिया गया। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के अनुसार छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के निर्देश पर अवैध खनन पर अंकुश को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। भुजान वर्धो मोटर पर उपखनिज से लदे डंपर को रोका गया। जांच में डंपर ओवरलोड पाया गया। कार्रवाई कर पैंतीस हजार रुपये अर्थदण्ड लगाया गया। बाद में लोहाली- हरतोला मोटर मार्ग पर ताड़ीखेत क्षेत्र में पत्थर से लदे डंपर को पकड़ लिया गया। मामले में कार्रवाई को वाहन को मय माल तहसील परिसर में खड़ा करवाया गया है। एसडीएम पारितोष वर्मा के अनुसार छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। साफ कहा की अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!