◾ बीओबी की बेतालघाट शाखा में बैठने तक की सुविधा न होने का आरोप
◾ पीने के पानी तक को इधर उधर भटकना मजबूरी
◾ शाखा परिसर में सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सुविधाएं उपलब्ध न होने से खाता धारकों व स्थानीय लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव से खाताधारकों ने गहरी नाराजगी जताई है। शाखा में बैठने के साथ ही पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा बेतालघाट की शाखा में खाते धारको को ही बैठने तक की सुविधा उपलब्ध नहीं मिल पा रही। भीड़ बढ़ने पर खातेदारों तथा कार्य के लिए बैंक शाखा पहुंचने वाले लोगों को घंटों धूप में खडे़ रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कभी कभी भीड़ बढ़ने पर मुख्य सड़क तक में खडे़ रहकर लोग इंतजार कर रहे हैं जिससे बाजार क्षेत्र में आवाजाही कर रहे वाहनों से भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। दूर-दराज के गांवों से बैंक शाखा पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को पानी तक नसीब नहीं हो रहा। मजबूरी में हलक तर करने को भी इधर उधर रुख करना पड़ रहा है। सुविधाएं उपलब्ध न होने पर खातेधारको व स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। स्थानीय दिनेश लोहनी, रवि पढलानी, यशपाल सिंह, प्रताप सिंह आदि ने बैंक शाखा में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!