🔳 शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 श्रद्धालुओं ने पूरा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 भजन कीर्तनों से माहौल हुआ शिवमय
🔳 गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में लगे मेले में पहुंचे हजारों लोग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

कोसी घाटी में शिवरात्री के महापर्व पर देवाधिदेव महादेव के जयकारों की गूंज रही। सुबह से ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। बाबा भक्तों ने देवाधिदेव के जयकारों के साथ भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर भी जारी रहा।
रविवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही शिवभक्तों ने परिवार के साथ मंदिरों में कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि व समृद्धि को प्रार्थना की‌। देवाधिदेव महादेव के जयकारों के बीच शिवलिंग पर दुग्ध व जलाभिषेक हुआ। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गंगरकोट स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। कोसी नदी में डूबकी भी लगाई। यहां लगे मेले से लोगों ने खूब खरिददारी की। खैरना पुलिस की टीम निगरानी में जुटी रही। वहीं कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर खैरना स्थित शिवालय, तिपोला गांव स्थित बालेश्वर महादेव मंदिर, सीम स्थित घंटेश्वर महादेव, काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।