🔳 कई राहगीर चपेटे में आने से बाल बाल बचे
🔳 दोनों कारों में सवार युवक मामूली रुप से चोटिल
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही हुई ठप
🔳 दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात किया गया सुचारु
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट बाजार क्षेत्र में दो कारों की टक्कर से हड़कंप मच गया। बेहद भीड़भाड़ वाले चौराहे पर कारों की टक्कर से राहगीर बाल बाल बचे। हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
रविवार को हाईवे पर करनाल, हरियाणा निवासी पारस कार एचआर 05 बीएन 8078 में सवार होकर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। काकड़ीघाट क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही कार यूके 06 एआर 9286 से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में पारस तथा दूसरी कार में सवार दाडिमा, मुक्तेश्वर निवासी तनुज मामूली रुप से चोटिल हो गए। काकड़ीघाट चौराहे में हुई वाहनों की टक्कर में कई राहगीर चपेट में आने से बाल बाल बचे। गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई। वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों को हटवाया बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। खैरना पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।