🔳 पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद
🔳 वर्तमान में विकास कार्यों के ठप होने व सड़कों की बदहाली पर जताई नाराजगी
🔳 सत्रह फरवरी को डौन परेवा स्थित शिव मंदिर पहुंचने की अपील
🔳 ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचने का दिलाया भरोसा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के सुधारीकरण की मांग को लेकर बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर स्थित डोनपरेवा शिव मंदिर परिसर में सत्रह फरवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने कांडा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भागीदारी कर सड़कों के सुधारीकरण की मांग को जोर-शोर से उठाने का आह्वान किया।
रविवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने कांडा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि विकास निरंतर प्रकिया होती है पर विधायक व सांसद को क्षेत्र की समस्याओं को देखने के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान से देखना व समझना जरुरी है पर वर्तमान में सब कुछ रामभरोसे है। पूर्व में डौन परेवा से डोमास तक सड़क का निर्माण हुआ उससे आगे पूर्व विधायक संजीव आर्या ने चार किमी सड़क का निर्माण फफडिया तक करवाया पर आज भी मार्ग ही है। पिछले पांच वर्षों में विकास अवरुद्ध हो गया है ।ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है कांडा से खौला मार्ग बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर भी कोई कार्यवाही नही हो पा रही है। पर्यटन की दृष्टि से भंडारपानी से अमगढी बोहराकोट गोरिया देव डौन परेवा ओखलाढूंगा तल्ली सेठी, कांडा फफड़िया से डोन परेवा तक मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स जरुरी है। ग्रामीणों से आगामी सत्रह फरवरी को एक दिवस डोनपरेवा शिव मंदिर के समीप धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग का आह्वान किया। इस दौरान घनानंद, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान गोरिया देव मोहन सुयाल, कांडा फफडिया भुवन चंद्र, इंदर सिंह बोहरा, शेरसिह चौधरी, पान सिह चौधरी, गोपाल सिंह, गुंसाई सिह, जसवंत सिंह, कैलाश आर्या, संजय कुमार, पूर्व प्रधान टीकाराम कुंदन राम, हेम चंद्र महेंद्र प्रसाद, दीवान, टीका राम, पूर्व प्रधान पान सिंह चौधरी, बलम सिंह नेगी, राम सिंह नेगी, बचे सिंह नेगी, राम सिंह चौरसिया, गजेंद्र सिंह चौरसिया, गोपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
