◾हनुमान चालीसा पाठ सिखना चाहती है बाबा भक्त
◾दो दिन पूर्व ही लंदन से पहुंची चुकी है कैंची धाम
◾बोली – बाबा के आर्शीवाद से धाम पहुंचने का मिला सौभाग्य

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में देश विदेश से बाबा भक्त मत्था टेकने पहुंचते है। किस्मत बदलने वाले बाबा के आश्रम पहुंचने के बाद श्रद्धालु खुद को धन्य समझते हैं। लंदन से पहुंची बाबा भक्त लू भी बाबा के अनुयाइयों में एक है। खास बात यह है की बाबा की विदेशी भक्त हनुमान चालीसा पाठ भी सिख रही है। बाबा की विदेशी भक्त के अनुसार स्थापना दिवस पर बाबा के धाम में होना उसका सौभाग्य है।

यूं तो बाबा नीम करौली के देश विदेश में लाखों अनुयाई हैं। बालीबुड व हॉलीवुड के तमाम सेलीब्रिटी रोजाना बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। वहीं आम आदमी भी बाबा का अनुयाई हैं। सात समुंदर पार से कारोबारी लू भी इस वर्ष स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

लंदन में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करने वाली बाबा भक्त लू दो दिन पूर्व ही कैंची धाम पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहती है इसके लिए वह हनुमान चालीसा पढ़ना सीख रही है। टूटी फूटी हिंदी में लू कहती है कि उसे गुरु रामदास से बाबा नीम करौली के दर पर आने की प्रेरणा मिली। यूट्यूब, फिल्मों व किताबों में अक्सर बाबा नीम करौली की लीलाएं पड़ी तो कैंची धाम पहुंचने का मन बना लिया। पहली बार स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने देश वापस लौट जाएंगी। लू कहती हैं कि लंदन में भी बाबा के कई अनुयाई हैं। बाबा के आर्शीवाद व बुलावे पर ही वह इस बार बाबा के धाम पहुंच पाई है।

error: Content is protected !!