◾मल्ली पाली गांव में भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का पारायण
◾आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनो का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ली गांव में विशेष मन्त्रोचार के साथ पूर्णाहुती व महाआरती के बाद श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हो गया। दूर दराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन-कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो उठा।
मल्ली पाली गांव में रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य भास्कर पांडे ने कथा के विभिन्न अध्याय बता विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा की संसार के कण कण में ईश्वर विद्यमान है। बताया की सच्चे मन ने ईश्वर की भक्ति करने से भगवान मदद को दौड़े चले आते हैं। श्रद्धालुओं से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के बेतालघाट, आमबाडी़, ऊंचाकोट, तिवाड़ीगांव, घंघरेठी, जावा, घोड़ियां हल्सों समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में शिरकत की। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। आयोजन समिति के पूरन चंद्र गरजौला समेत तमाम भक्त व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
