◾बेतालघाट पुलिस के विशेष अभियान में चढ़े हत्थे
◾हजारों रुपये की नगदी बरामद, मुकदमा दर्ज
◾ एकाएक हुई पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप
◾थानाध्यक्ष ने चेताया – आगे भी जारी रहेगा अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट पुलिस की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 39860 रुपये भी बरामद किए गए हैं। बेतालघाट क्षेत्र में जुआरियों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। साफ कहा की अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मंगलवार को थानाध्यक्ष मनोज नयाल की नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। बेतालघाट क्षेत्र में कोसी नदी के समीप जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। मौके पर 39860 रुपये की धनराशि भी बरामद की गई। एकाएक हुई पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार जुआ खेल रहे चापड़ गांव निवासी मोहन सिंह नेगी, दाडिमा निवासी जगदीश चंद्र, ओडा़बास्कोट निवासी गिरीश चंद्र तथा आमबाडी़ निवासी हेमंत गोरखा व मोहल्ला छिपियान जसपुर, यूएसनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने चेतावनी दी की अभियान आगे भी जारी रहेगा। सट्टेबाजी व अवैध कार्यो में लिप्त लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। इस दौरान एएसआई हरि राम, दीपक सिंह, मनोज जोशी, लोकेश, मुकेश सिंह, कुलदीप दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।
