◾कोसी घाटी स्थित विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
◾नौनिहालों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
◾ तीस छात्राओं को दी गई साइकिल योजना की एफडी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी स्थित विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। नौनिहालों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नौनिहालों ने गुरुजनो को उपहार भेंट किए। बाद में मिष्ठान वितरण भी किया गया। जीआइसी भुजान में तीस छात्राओं को साइकिल योजना के तहत एफडी भी दी गई।
मंगलवार को विद्यालयों में शिक्षक दिवस की धूम रही। आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी, जीआइसी खैरना, सरस्वती शिशु मंदिर, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भारत के राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटा गया। मिष्ठान वितरण भी किया गया। आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय के प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।जीआइसी मंडलकोट में भी शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। शहीद राजेंद्र सिंह मेहरा की वीरांगना राधिका देवी को सम्मानित किया गया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की तीस छात्राओं को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल योजना के तहत 2850 रुपये की एफडी वितरित की गई। बाद में शिक्षकों को शोल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राची जोशी, पीहू राठौर व वैष्णवी जोशी ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, डा. संजीव अहलावत, पीटीए अध्यक्ष नवीन जोशी, एसएमसी अध्यक्ष नीमा जोशी, रीना राठौर, रमेश खनायत, राजेंद्र सिंह, सुनील मेहरा, पान सिंह, पनी राम आदि मौजूद रहे।
