◾ स्वयं सहायता समूह भी क्रय प्रकिया में शामिल, मिलेगी प्रोत्साहन राशि
◾ ब्लॉक मुख्यालय में हुई कार्यशाला में किसानों को दी गई विभिन्न जानकारियां
◾ मोटा अनाज की उपयोगिता व उत्पादन तकनीक की दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक बेतालघाट स्थित सभागार में हुई एक दिवसीय कार्यशाला में मोटे अनाज पर विस्तार से चर्चा हुई। अनुदान पर बीजों का वितरण भी किया गया। मझेडा़ अनुसंधान केंद्र प्रभारी डा. अंजली अग्रवाल ने किसानों को मिलेट्स की उपयोगिता व उत्पादन तकनीक की जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी डा. विकेश कुमार सिंह यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के तहत कास्तकारो को कई अहम जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कृषि अधिकारी डा. विकेश कुमार सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य कृषि अधिकारी डा. विकेश ने कहा की मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने को तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। बताया की सरकार ने इस वर्ष मड़वे का समर्थन मूल्य 38.46 रुपये घोषित किया है। बेतालघाट में चापड़, सेठी धारकोट, रोलिया गांव, वर्धो, सिमलखा, ऊंचाकोट, हल्सों आदि आठ क्रय केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। बताया की पहली बार स्वयं सहायता समूहों को भी क्रय प्रकिया में शामिल किया गया है। समूहो को डेढ़ सौ रुपये प्रोत्साहन राशि भी तय की गई है। किसानों से लाभ उठाने का आह्वान किया गया। किसानों को 80 फीसद अनुदान पर मड़वा, सांवा, रामदाना की उन्नतिशील प्रजाती वीएल मड़वा 352, 315, 380, झंगोरा पीआर जे वन, वीएल सांवा 207, 172 तथा रामदाना वीएल चुया 44, 110 के बीज वितरित किए गए। मझेडा़ अनुसंधान केंद्र प्रभारी डा. अंजली अग्रवाल ने किसानों को मिलेट्स की उपयोगिता की जानकारी दे उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। इस दौरान ब्लाक प्रभारी जितेन्द्र कुमार, युगल शर्मा, लता पांडे, प्रेरणा वुंगला, कुंदन सिंह, मनमोहन चंद्र तिवाडी़, पूरन सिंह, अर्जुन बोहरा, कीर्ति बल्लभ आदि मौजूद रहे।
