🔳 हवा के तेज झोंकों से लपटों ने किया विकराल रुप धारण
🔳 जंगल क्षेत्र में पहुंचा वन संपदा को भारी नुकसान
🔳 मवेशियों की चारापत्ती भी जलकर हुई नष्ट
🔳 ग्रामीणों ने जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने की उठाई मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे विशालकोट गांव के ऋषिघोल जंगल में आग धधकने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। मवेशियों की चारा पत्ती भी जलकर राख हो गई वहीं जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है‌। जंगल से दिनभर धुएं का गुबार उठने से ग्रामीण भी दहशत में आ गए।
पहाड़ों में जंगलों के धधकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से राहत मिली ही थी एकबार फिर तापमान बढ़ने के साथ ही जंगलों के आग का तांडव शुरु हो गया है। मंगलवार को विशालकोट गांव से सटा ऋषिघोल का जंगल आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग के जंगल के बढ़े हिस्से में फैलने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हवा के तेज झोंकों ने आग की रफ्तार को दोगुना बढ़ा दिया। लपटों के विकराल रुप धारण कर लेने व तेजी से फैलती आग से आसपास के गांवों के लोग भी दहशत में आ गए। सुबह से शाम तक आग का तांडव जारी रहा। आसपास के गांवों के लोगों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया की यदि जंगलों में आग की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया गया तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *