🔳 फल व सब्जी उत्पादक गांवो में तहस नहस हुई पैदावार
🔳 आडू, पुलम, खुमानी, नाशपाती व सेब की उपज को पहुंचा नुकसान
🔳 भाजपा जिला मंत्री ने किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

ओलावृष्टि व तेज अंधड़ ने रामगढ़ व बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में आलू, मटर, धनिया के साथ ही आड़ू, पुलम, नाशपती व खुमानी, सेब की उपज को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। उपज को हुए नुकसान से किसान मायूस हैं। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा किसानों को उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
रविवार को मौसम के रुख बदलने व एकाएक अंधड़ व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। पहले ही जंगली जानवरों के आंतक से किसान परेशान हैं अब ओलावृष्टि से उपज के बर्बाद होने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आड़ू, पुलम, खुमानी, नाशपाती व सेब की उपज को खासा नुकसान पहुंचने के साथ ही खेतों में आलू, मटर, गेहूं तथा मसूर, धनिया की पैदावार भी तहस नहस हो गई। खेतो की हालत देख किसान चिंता में डूब गए हैं। पूर्व सैनिक व भाजपा जिला मंत्री कुंदन सिंह चिलवाल के अनुसार रामगढ़, बेतालघाट के साथ ही धारी, भीमताल व ओखलकांडा ब्लॉक में भी किसानों को ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया है। जिला मंत्री व ग्रामीणों ने किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।