🔳 बार बार टेंडर निरस्त किए जाने पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
🔳 ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल
🔳 मंदिरों के कार्यों में बंदरबांट की सुगबुगाहट पर जताया रोष
🔳 जल्द कार्य शुरु न होने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्थित मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य के टेंडर दो बार निरस्त किए जाने पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया की मंदिरों के कार्यो को तक चहेतों को बांटने के लिए बार बार टेंडर निरस्त किए जा रहे हैं। दो टूक चेतावनी दी की यदि मनमानी की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
बेतालघाट ब्लॉक के सिनौली, हरचनौली, मल्ला गांव, रैखाली बूंगा, जिनौली, बजेडी, जजूला तथा च्यूनीचैक अदवाडी गांव स्थित मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लाखों रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। सौंदर्यीकरण कार्यों के टेंडर दो माह में लगातार दो बार निरस्त कर दिए जाने से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेतालघाट का पारा चढ़ गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले में गहरा रोष जताया है। आरोप लगाया की चहेतों को कार्य बांटने के लिए बार बार टेंडर निरस्त कर दिए जा रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया बार बार निरस्त किए जाने पर कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारी बार बार राजनीतिक दबाव व चहेतों को कार्यो के बटवारे को टेंडर निरस्त कर रहे हैं। मंदिरों के नाम पर बंदरबांट की योजना तैयार करने का आरोप लगा जांच की मांग भी उठाई दी है। कांग्रेस एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या, चंपा बोहरा, सुरेश आर्या, प्रेम प्रकाश आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो टूक चेतावनी दी है की किसी भी प्रकार की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरुरत पड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में धरना भी देंगे।