🔳 ब्लॉक प्रमुख ने खैरना में स्थापित किया कैंप कार्यालय
🔳 कैंची धाम ट्रस्ट सदस्यों ने किया कार्यालय का उद्धघाटन
🔳 गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय की भागदौड़ से मिलेगी राहत
🔳 बीडीओ ने दिलाया बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करने का भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
गांवों के लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट की भागदौड़ से राहत दिलाने को ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने खैरना क्षेत्र में कैंप कार्यालय स्थापित कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख के अनुसार प्रयास किया जाएगा की अधिकांश समस्याओं का निदान कैंप कार्यालय से ही हो जाए तथा लोगों को ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े।
गुरुवार को कैंची धाम मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, शैलेश साह व एमपी सिंह ने संयुक्त रुप से ब्लॉक प्रमुख अंकित साह के खैरना स्थित कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। इससे पूर्व धर्माचार्य ने विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कैंप कार्यालय के उद्घाटन पर पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की। कहा की क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख का कैंप कार्यालय होने से गांवों के लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रत्येक कार्य के लिए बेतालघाट आवाजाही से भी राहत मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख अंकित ने कहा की कैंप कार्यालय का उद्देश्य आमजन को लाभ पहुंचाना है। लोगों को छोटे छोटे कार्यों के लिए बेतालघाट स्थित ब्लॉक मुख्यालय आवाजाही करनी पड़ती है जिसमें समय व पैसे दोनों की बर्बादी होती है। भरोसा दिलाया की प्रयास किया जाएगा अधिकांश समस्याओं का समाधान कैंप कार्यालय के माध्यम से ही हो जाए। बीडीओ पंकज जोशी ने कहा की कैंप कार्यालय से बेहतर तालमेल स्थापित कर लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्षिता जलाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी, चौकी प्रभारी रमेश पंत, अनिल साह, हितेश साह, पूरन सिंह जलाल, गोधन सिंह बर्गली, कमलेश उप्रेती, पंकज निगल्टिया, भुवन तिवारी, पवन कुमार, मदन मोहन सुयाल, चंदन नैनवाल, अंकित सुयाल, फिरोज अहमद, दिनेश बिष्ट, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
