🔳 बदहाल हालत में पड़े सिल्टोना ब्यासी मोटर मार्ग का लिया जायजा
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाया जल्द सुधार का भरोसा
🔳 सुरक्षित आवाजाही को भी सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव होगा तैयार
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सिल्टोना – ब्यासी मोटर मार्ग की बदहाली का मामला तीखी नजर समाचार पोर्टल में प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारी नींद से जाग गए हैं। पीएमजीएसवाई विभाग की विशेष टीम ने मोटर मार्ग का निरीक्षण कर हालातों का जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की सप्ताहभर में मोटर मार्ग की हालत में सुधार कर लिया जाएगा। सुरक्षात्मक कार्यो के निर्माण को भी प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही काम शुरु होगा।
सिल्टोना, ब्यासी, दड़माडी, नौडा, बारगल, कफूल्टा, बजेडी, जजूला, सिमराड समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सिल्टोना – ब्यासी मोटर मार्ग जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहा है। लंबे समय से मोटर मार्ग जर्जर हालत में है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। जगह जगह गड्डे दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके है। किसान भी इसी मार्ग से उपज को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तक पहुंचाते हैं पर सड़क की बदहाली से किसान भी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं। मोटर मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही के प्रबंध भी न के बराबर है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दो पहिया वाहन सवार भी अनदेखी का सामना करने को मजबूर हैं। बीते रविवार को दैनिक तीखी नजर समाचार पोर्टल ने क्षेत्रवासियों की परेशानी को जोर शोर से उठाकर समाचार प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के साथ ही अफसरों की नींद टूट गई। पीएमजीएसवाई विभाग की सहायता अभियंता नेहा की अगुवाई में विभागीय टीम ने मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विभागीय टीम को मोटर मार्ग की बदहाली से सामने आ रही कठिनाईयां गिनाई तथा जल्द सड़क की हालत में सुधार पर जोर दिया। विभागीय टीम ने सप्ताहभर में हालतों में सुधार का भरोसा दिलाया तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्यो के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की बात कहीं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई की सड़क की हालत में सुधार से आवाजाही सुगम हो सकेंगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, प्यारे लाल, महेश कुमार, पुष्कर कुमार, रोशन लाल, गिरीश कुमार, मदन राम, हेम चंद्र हिमांशु आदि ने मोटर मार्ग की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया।
