◾लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
◾ग्राम पंचायत की उपेक्षा किए जाने का लगाया आरोप
◾ब्यासी गांव की खुली बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
◾सीम गांव में भी आयोजित हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी ग्राम पंचायत में हुई खुली बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
सोमवार को ग्राम प्रधान मंजू आर्या की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीतांबर आर्या ने गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा के साथ ही भविष्य में किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया। बैठक में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, स्वच्छता समेत कई बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नौडा़ क्षेत्र में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के साथ ही ब्यासी गांव में विद्यालय भवन के निर्माण की मांग उठाई गई। ग्राम प्रधान मंजू ने गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सूचना के बावजूद कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। स्थानीय प्रेम प्रकाश ने कहा की लगातार गांव की उपेक्षा की जा रही है। गांव की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों की गैरमौजूदगी विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। गांव के बासिदों ने साफ कहा की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक की अनदेखी करने वाले लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस दौरान कंचन आर्या, सुनीता नेगी, सरिता देवी, चित्रा देवी, चंपा आर्या, कमलेश कुमार, पूरन राम, राजेंद्र प्रसाद, राकेश, दीप चंद्र, दिनेश सिंह , मदन सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।
सीम गांव में भी आयोजित हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक
सीम ग्राम पंचायत की बैठक में गांव को बनी मंडी समिति की सड़क को दुरुस्त करने, जंगली जानवरों से निजात को तार बाड़ लगाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा। ग्राम प्रधान नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान भगवत सिंह, भोला दत्त जोशी, चंदन सिंह, दीवान सिंह, जानकी खाती, हेमा देवी, पुष्पा देवी, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
