◾ग्राम प्रधान की मांग पर स्थापित किया गया हैंडपंप
◾पचास परिवारों को मिलेगी राहत, परेशानी से मिलेगी निजात
◾क्षेत्रवासियों ने जताया ग्राम प्रधान का आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे जोशीखोला ग्राम पंचायत के तोक जोशीखोला में अब क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान रीता तिवारी की मांग पर गांव के समीप हैंडपंप स्थापित कर दिया गया है। हैंडपंप लगाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
जोशीखोला ग्राम पंचायत के तिवारीखोला तोक में पीने के पानी का सूखा खत्म हो गया है। आए दिन क्षेत्र के लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को दूरदराज से सिर पर पानी ढोकर घर तक पहुंचाना मजबूरी बन चुका था। गांव के करीब पचास से ज्यादा परिवार हमेशा पेयजल संकट का सामना करते। ग्रामीणों की समस्या को देख ग्राम प्रधान रीता तिवारी ने गांव में पेयजल व्यवस्था को हैंडपंप लगाने की पुरजोर मांग उठाई। ग्राम प्रधान की मांग पर हरकत में आए तंत्र ने हैंडपंप निर्माण को प्रस्ताव तैयार किया। बुधवार को गांव के समीप हैंडपंप स्थापित कर दिया गया। गांव में हैंडपंप स्थापित होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!