◾राजस्व उपनिरीक्षक ने निरीक्षण कर आठ लोग किए चिह्नित
◾जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, कोताही पर कार्रवाई की चेतावनी
◾गंदे पानी से बाजार के साथ ही जीवनदायिनी शिप्रा भी हो रही प्रदूषित
◾ होम स्टे व होटलो से पाइप के जरिए छोडा़ जा रहा गंदा पानी
◾तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तीखी नजर समाचार पोर्टल की खबर का एक बार भी बडा़ असर हुआ है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में मुख्य हाइवे पर होम स्टे तथा होटलो से गंदे पानी के पाइप खुले छोड़ दिए जाने के मामले में तहसील कोश्या कुटोली प्रशासन हरकत में आ गया है। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद ने बाजार क्षेत्र में स्थित का जायजा ले गंदा पानी छोड़ने वाले आठ लोगों को चिन्हित कर चेतावनी दी है। साफ कहा की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
हाइवे पर स्थित कैंची क्षेत्र देश विदेश के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है‌। रोजाना हजारों श्रद्धालु दूरदराज से यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से क्षेत्र में होम स्टे व होटलो की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। मुनाफे के फेर में होम स्टे व होटल संचालक धड़ल्ले से व्यवस्था से खिलवाड़ पर आमादा है। मुख्य बाजार क्षेत्र होटल व होम स्टे से निकलने वाले गंदे पानी से बजबजा रहा है। होटल व होम स्टे संचालको ने गंदे पानी के पाइप बाजार क्षेत्र में छोड़ दिए हैं जिससे बाजार क्षेत्र से होता हुआ गंदा पानी उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में मिल रहा है। बाजार के साथ साथ आस्था से जुड़ी शिप्रा नदी भी प्रदूषित होती जा रही है। लगातार गंदगी बढ़ने से संक्रामक बिमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। खुले में गंदा पानी बहने से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में भी ग़लत संदेश जा रहा है। बीते दिनों तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से मुद्दा उठा समाचार पोर्टल पर खबर चलाई। मामला उठने के बाद अब प्रशासन ने भी सख्त रुख अपना लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद ने कैंची बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। जगह जगह छोड़े गए गंदे पानी के पाइप देखे। गंदे पानी के पाइप बाजार क्षेत्र में छोड़ने वाले आठ लोगों को चिह्नित कर चेतावनी दी। जल्द पाइप हटाने व व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साफ कहा की यदि मनमानी की गई तो फिर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के चले अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

error: Content is protected !!