◾व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई पुरजोर मांग
◾लोनिवि के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
◾जिला मुख्यालय नैनीताल पहुंचे सुदूर गांवों के बाशिंदे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के मोना व चापड़ क्षेत्र के व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप जमीनो के साक्ष्य उपलब्ध कराने को क्षेत्रवासियों को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई। बताया की अधिकांश लोग अपनी पैतृक भूमि पर मकान व दुकान बनाकर रह रहे हैं। बावजूद चिह्निकरण किया गया है।
मोना क्षेत्र से व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राकेश कपिल की अगुवाई में जिला मुख्यालय पहुंचे शिष्टमंडल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय कुमार पाण्डे से मुलाकात की। ईई संजय पांडे को ज्ञापन सौंप बताया की मोना – ल्वेशाल – कालापातल मोटर मार्ग पर कई लोगों के भवन व दुकानों का अतिक्रमण मामले चिह्निकरण किया गया है जबकि गांव के बाशिंदे पैतृक भूमि में काबिज है। शिष्टमंडल ने जमीनों के साक्ष्य प्रस्तुत करने को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस दौरान प्रमोद शर्मा, संजय सिंह नेगी, दीपेन्द्र नेगी, कैलाश बिष्ट, भूपेंद्र नेगी आदि मौजूद रहें।
