◾बगैर सिलेंडर प्राप्त किए संदेश मिलने पर सख्ते में व्यापारी
◾मामले की जांच कर उठाई कार्रवाई की मांग
◾उप परियोजना अधिकारी बोले – कर्मचारी से भूलवश कट गई पर्ची
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बगैर गैस सिलेंडर बुक कराए ही मोबाइल पर सिलेंडर के डिलीवर होने से उपभोक्त सख्ते में आ गए हैं। खैरना के व्यापारी मोहित जोशी ने आरोप लगाया की पूछताछ करने पर कर्मचारी टालमटोल कर रहे हैं। मोहित ने बड़ी गड़बड़ी का अंदेशा जता मामले की जांच की मांग उठाई है। व्यापारी नेताओं ने भी मामले का पर्दाफाश किए जाने की मांग उठाई है। केएमवीएन के उप परियोजना अधिकारी हेमंत वर्मा ने कर्मचारी से भूलवश पर्ची कटने से गलती होना करार दे कर्मचारियों को निर्देशित करने का दावा किया है।
दरअसल अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना समेत आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस की कालाबाजारी जोरों पर है। कालाबाजारी में लिप्त माफिया सिलेंडरो की रिफलिंग कर ऊंचे दामों पर सिलेंडरो को ठिकाने लगा रहे हैं। दिन के उजाले में ही रसाई गैस का काला कारोबार चरम पर है। पर्वतीय क्षेत्रों को रसोई गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनो से धड़ल्ले से सिलेंडर उतार कलाबाजारी की जा रही है। इसी बीच खैरना के व्यापारी मोहित जोशी के मोबाइल पर दो बार बगैर सिलेंडर लिए ही सिलेंडर डिलिवर होने व बिल कटने के संदेश से व्यापारी सख्ते में आ गया। मोहित जोशी के अनुसार बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से अगस्त पहले सप्ताह में सिलेंडर लिया गया जिसकी रशीद भी प्राप्त हुई पर सितंबर में फिर दो बार सिलेंडर डिलिवर होने का संदेश प्राप्त हुआ है जबकि सिलेंडर लिया ही नहीं गया है। व्यापारी ने मामले की जांच की मांग उठाई है। कहा की बगैर लिए ही दो सिलेंडर डिलीवर हो जाने से वर्ष भर में मिलने वाले सिलेंडरों पर नुकसान हुआ है। केएमवीएन के उप परियोजना अधिकारी हेमंत आर्या ने इसे कर्मचारी की ग़लती करार दिया है। साफ कहा की भविष्य में गलती न हो इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है। उप परियोजना अधिकारी ने उपभोक्ताओं से भी मिस्ड कॉल तथा इन लाइन ही सिलेंडर की बुकिंग कराने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!