◾महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
◾आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾भजन मंडली ने भजन कीर्तनो से बांधा समां

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ली पाली गांव में विधि विधान से पूजा अर्चना व मन्त्रोचार के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा।

मल्ली पाली गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्यों ने यजमानों से विशेष मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। तल्ली पाली, आमबाडी़, ऊंचाकोट, सेठी, अमेल, बेतालघाट समेत आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। कथा व्यास भास्कर पांडे तथा गोपाल चमकनी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कहा की संसार के कण कण में विराजमान हैं। सच्चे मन से कथा सुनने से तमाम कष्टों का निवारण होता है। पूरन चंद्र गरजौला, शेखर दानी, गणेश दत्त, मोहन चंद्र, भैरव दत्त, शिव दत्त, आंनद जोशी, हरी दत्त, पूरन जोशी, मोहन जोशी, शेखर जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!