◾आरती में लिया हिस्सा, प्रसाद भी पाया
◾ एक घंटे तक मंदिर में बिताने के बाद गंतव्य को हुई रवाना
◾ प्रशंसकों को भी नहीं किया निराश दिया आटोग्राफ

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाबा नीम करौली के दर पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना सेलिब्रिटी भी बाबा के दर पर मत्था टेक रहे हैं। प्रसिद्ध कामेडियन भारती सिंह ने बाबा के दर पर पूजा अर्चना की। आरती में भाग लिया। प्रसाद पाकर आरती गंतव्य को रवाना हो गई।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में पहुंचने के बाद से ही बाबा के दर पर सेलिब्रिटी के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। राजनेताओं, अभिनेता, अभिनेत्रियों के साथ ही रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को प्रसिद्ध कामेडियन भारती सिंह भी बाबा नीम करौली के दर पर पहुंची। भारती सिंह ने आरती में शिरकत की। एक घंटे मंदिर में बिताया। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान भी लगाया। मंदिर प्रबंधन से बाबा नीम करौली की लीलाओं की जानकारी भी ली। आरती ने कहा की बाबा के धाम पहुंचने पर बेहद आध्यात्मिक शांति मिली है। बाद में प्रसाद पाकर आरती गंतव्य को रवाना होने को मंदिर परिसर से बाहर निकली ही थी की प्रशंसकों ने भारती को घेर लिया। भारती ने भी प्रसंशको को निराश नहीं किया। प्रसंशको के साथ सेल्फी ली तथा आटोग्राफ भी दिए।

error: Content is protected !!