◾ बीडीओ बेतालघाट ने की पूर्व में हुए विकास कार्यों की समीक्षा
◾पौधरोपण महाअभियान का भी किया गया श्रीगणेश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत निगलाट में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य कार्यों की समीक्षा की। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण विकास को कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में स्वयं समूहो से संचालित योजनाओं के साथ ही मनरेगा योजना की जानकारी दी गई। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने कहा कि गुणवत्ता परक कार्यों के साथ ही ग्रामीण विकास के कार्य में गंभीरता बरती जानी आवश्यक है। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के बाद संयुक्त रुप से पौधरोपण महाअभियान का भी श्रीगणेश किया गया। रोपित पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया गया। खंड विकास अधिकारी ने उजाला स्वयं साहयता समूह के पॉलीहाउस के माध्यम से की जा रही फ्लावर नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वंदना भट्ट, ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश सिंह जलाल, आजीविका समन्वयक ओम प्रकाश पांडे, रिप संस्था के विजय चंद्र, दीपक, अशोक कुमार, प्रभा आदि मौजूद रहे।
