◾ मानसून नजदीक आने के साथ ही हरकत में प्रशासन
◾आवश्यकता पड़ने पर अल्मोड़ा जिला प्रशासन से भी ली जाएगी मदद
◾ मलबा हटाने को डेंजर जोन में तैनात होंगी जेसीबी मशीने

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मानसून करीब आने के साथ ही तहसील कोश्या कुटोली प्रशासन ने भी विशेष तैयारियां शुरु कर दी है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अल्मोड़ा जिला प्रशासन से तालमेल स्थापित किया जाएगा। एसडीएम पारितोष वर्मा के अनुसार मानसून से पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।

बरसाती सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारु रखना बड़ी चुनौती है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर जगह जगह भूस्खलन से मलबा गिरने के कारण आवाजाही ठप हो जाती है। आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाइवे पर पाडली, भोर्या बैंड, दोपांखी, लोहाली, जौरासी तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान, पातली आदि स्थानों पर खतरा बढ़ जाता है। एनएच व स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को प्रशासन विशेष रणनीति तैयार करने में जुट गया है। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा के अनुसार डेंजर जोन चिह्नित कर उन क्षेत्रों में लोडर मशीनें तैनाती की जाएगी ताकि मलबा आदि गिरने पर समय रहते मलबा हटा आवाजाही सुचारु की जा सकें। नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर आवश्यकता पड़ने पर अल्मोड़ा जिला प्रशासन से भी संपर्क साध मदद ली जाएगी। उपजिलाधिकारी ने दावा किया की जल्द ही सभी तैयारियां पूर्ण करने को संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

error: Content is protected !!