🔳 कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, क्रीडा विभाग का किया निरीक्षण
🔳 शैक्षणिक गतिविधियों व प्रशासनिक कार्यों को सराहा
🔳 कुमाऊं विश्वविद्यालय से बेतालघाट महाविद्यालय पहुंची विशेष टीम
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

कुमाऊं विश्वविद्यालय की विशेष टीम ने शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, क्रीडा विभाग का निरीक्षण किया। टीम ने महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की।
गुरुवार को कला संकाय अध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे की अगुवाई में कुमाऊं विश्वविद्यालय की विशेष टीम बेतालघाट पहुंची। शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय का निरीक्षण कर महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों का बारिकी से जायजा लिया। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने महाविद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं, कक्षा कक्ष, विषय, प्राध्यापकों, कार्मिकों व महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी दे पुस्तकालय, वाचनालय, परीक्षा विभाग, क्रीड़ा विभाग व महाविद्यालय भवन से संबंधित सूचना साझा की। कुमाऊं विश्वविद्यालय से पहुंची टीम ने भी महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों व पाठ्यसहगामी क्रियाकलापों की सरहाना की। इस दौरान प्रो. शिरीश कुमार मौर्य, प्रो. लज्जा भट्ट, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. हरिप्रिया पाठक, प्रो. मीना पथनी, प्रो. नागेन्द्र द्विवेदी, जेबी जोशी आदि मौजूद रहे।