🔳 एसएसपी ने बेतालघाट थाने के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
🔳 बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को नगद धनराशि से किया सम्मानित
🔳 महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता व प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई पर दिया जोर
🔳 थाने के निर्माणाधीन भवन का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने बेतालघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बेहतर प्रदर्शन पर सलामी गार्द को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय व बैरक का भी जायजा लिया।
गुरुवार को बेतालघाट पहुंचे एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से शस्त्र खोलने व जोड़ने का अभ्यास कराया। कांस्टेबल दीपक सिंह व हेड मोहरर्रिर शेर सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दोनों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रकिया में अधिक समय लगाने वाले कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण को पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण को निर्देशित किया। पुलिसकर्मियों को सजगता के साथ ही विनम्र व्यवहार के निर्देश दिए। थाना परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर आवश्यक सुधार को भी निर्देश दिए। महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता व प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने व जन जागरुकता अभियानों पर जोर दिया। थाने के निर्माणाधीन भवन का जायजा ले गुणवत्तायुक्त कार्यो के साथ तय समय पर कार्य पूरा करने को कहा। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने एसएसपी के दूसरी बार बेतालघाट पहुंचने पर सराहना की। कहा की एसएसपी के क्षेत्र की ओर ध्यान देना बेतालघाट के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्रा, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ रविकांत सेमवाल, कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, देवेंद्र राजपूत, हेमा ऐठानी, दीपा मिराल, हिमांशु पंत, जयाॅक पांडे आदि मौजूद रहे।