🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में हुआ कार्यक्रम
🔳 पहलगाम के बेसरन घाटी में हुई घटना को करार दिया काला दिन
🔳 विद्यार्थियों से किया गया देश सेवा का आह्वान
🔳 विद्यालय सभागार में बैठक कर एसएमसी व पीटीए का भी किया गठन
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

भारतीय सेना के आतंकियों के खात्मे को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को एक वर्ष पूर्व होने पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों को भारतीय सेना के जवानों के शौर्य व पराक्रम की जानकारी दे देश सेवा का आह्वान किया गया। ध्वजारोहण के बाद भुजान बाजार में एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकाली।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने विद्यार्थियों को सात मई वर्ष 2025 में भारतीय सेना के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की जम्मू के पहलगाम स्थित बेसरन घाटी में आतंकियों ने बेकसूर पर्यटकों की कायराना हरकत कर मार डाला। सात मई को भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर कई आतंकियों को मारने के साथ ही आतंकवादियों के ठिकानों को भी नेस्तनाबूत कर दिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से देश सेवा करने की अपील की। दूसरे सत्र में बैठक कर लक्ष्मण सिंह खनायत को पीटीए व तनुजा राणा को एसएमसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान पूरन सिंह रावत, रत्नाकर शुक्ल, ओमप्रकाश, दीपक सिंह, शकिल सिद्दकी, रेणु, ऐश्वर्या, ललित जोशी, वत्सला, दीपा, भूपेंद्र, भूपेंद्र, विनिता, डोली, ऊषा, जीवन आदि मौजूद रहे।