◾तीन महीने से विद्यालय में पानी उपलब्ध न होने पर जताया रोष
◾ रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती न होने पर नाराजगी
◾व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती जूनियर हाईस्कूल सालीखेत में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। तीन महीने से विद्यालय में पानी की आपूर्ति न होने पर नाराजगी जताई गई। अभिभावकों ने रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुई शिक्षा अभियान संघ की बैठक हंगामेदार रही। अभिभावकों ने तीन महिने से विद्यालय में पानी उपलब्ध ना होने पर रोष जताया। आरोप लगाया कि नौनिहालों को घर से पानी लेकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। मध्यान्ह भोजन के लिए भोजन माता एक किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। विद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर तैनाती न होने पर भी नाराजगी जताई गई। अभिभावकों ने बदहाल शौचालयों की स्थिति पर रोष जताया। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष दीवान सिंह रौतेला ने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। स्थानीय सुनील मेहरा ने आरोप लगाया कि कभी विद्यालय में 180 विद्यार्थी थे अब महज 79 विद्यार्थी रह गए हैं यह चिंता का विषय है। कहा कि कई बार लिखित में विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। खंड शिक्षा अधिकारी को भी दूरभाष पर संपर्क साध तैनाती की मांग की गई। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य यामिनी, मान सिंह, डूंगर सिंह, नीमा देवी, भावना देवी, सोनी देवी, मीना देवी, बसंती देवी, नंदी देवी, प्रभा, ललिता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!