◾ अधिकारियों को दिए आउटलेट की बेहतरी को सहयोग के निर्देश
◾ स्थानीय उत्पादों को बाजार मुहैया होने पर जताई खुशी
◾चमड़ियां स्थित सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा दौरे पर निकले कृर्षि व कृषक कल्याण मंत्री ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां स्थित कृर्षि विभाग के जैविक उत्पादों के आउटलेट का श्रीगणेश किया। आउटलेट में उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों को आउटलेट की बेहतरी को हर संभव मदद के निर्देश दिए। आउटलेट में तैनात कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हाइवे पर स्थित नव ज्योति इंपोरियम पर पहुंचे। कृर्षि विभाग से संचालित आउटलेट सेंटर का शुभारंभ किया। संचालक देवेंद्र सिंह बिष्ट से आउटलेट में उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। संचालक ने बताया की कृर्षि व भूमि संरक्षण विभाग के सहयोग से स्थानीय उत्पादों को खरिदने के बाद सेंटर में साफ सफाई व पैकेजिंग के बाद बिर्की के लिए तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने सेंटर में कार्यरत कर्मियों का उत्साह वर्धन कर कहा की सेंटर से स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मुहैया हो रहा है जिससे किसानों की भी आय बढ़ेगी साथ ही आर्थिकी में भी सुधार आएगा। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आउटलेट सेंटर की बेहतरी को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा हर संभव मदद के निर्देश दिए। इस दौरान जैविक मास्टर ट्रेनर कुशल सिंह बिष्ट, कार्यालय सहायक नीमा भट्ट, दीपा दानी, रिंकी नेगी, कास्तकार गोपाल सिंह गढ़िया, लाल सिंह, शिव सिंह, बबलू , पंकज, किशन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!