◾जीआइसी मंडलकोट में हुए कार्यक्रम में बोली सेशन जज कोटद्वार
◾ विद्यालय की पूर्व छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर नौनिहालों में खुशी
◾ स्मृति चिन्ह व शोल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीआइसी मंडलकोट में हुए कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा व वर्तमान में कोटद्वार में सेशन जज के पद पर तैनात भावना पांडे को सम्मानित किया गया। सेशन जज भावना ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भावना पांडे ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय की पूर्व छात्रा रही भावना को स्मृति चिन्ह व शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ललित सिंह अधिकारी ने कहा की भावना ने विद्यालय की छात्रा रहते वर्ष 2004 में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। मेहनत व लगन के दम पर भावना आज कोटद्वार में सेशन जज के पद पर तैनात हैं। कहा की भावना ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सेशन जज भावना ने विद्यालय परिवार का आभार जताया। कहा कि आज विद्यालय में पहुंचकर बेहद खुशी है। भावना ने कहा की गांवों का माहौल पढ़ाई के लिए अनूकुल है। बेहद शांत वातावरण में गंभीरता के साथ अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी की जा सकती है। भावना ने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर लगन व मेहनत के दम पर उसे हासिल करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने सेशन जज भावना से कई सवाल पूछ जिज्ञासा शांत की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका वर्षा मेहरा व दीप त्रिपाठी ने किया। इस दौरान शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष पान सिंह माहरा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान पंकज माहरा, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!