◾छडा़ बाजार में हुए कार्यक्रम में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
◾भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल छड़ा इकाई ने विजयी दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा की कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने शौर्य व पराक्रम से देश का मान बढ़ाया। वीर बलिदानी सपूतो के त्याग व बलिदान से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित छडा़ बाजार क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सिमलखा गांव निवासी शहीद चंदन सिंह भंडारी व वर्धो गांव निवासी शहीद बलवंत सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि दी। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की कोसी घाटी के दोनों लाल भारत माता की आन, बान, शान की रक्षा को शहीद हो गए। कारगिल युद्ध में दुश्मनो को खदेड़ वीरगति प्राप्त की। नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा की वीर जवानों की शहादत पर पूरे देश प्रदेश को गर्व है। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे याद किया गया। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान चंदन सिंह, गणेश सिंह, दीवान सिंह, नंदन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह, राजन मोर्या, गौरव बिष्ट, सूरज बिष्ट, नारायण सिंह, राजन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
