◾लोगों को दी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
◾भाजपा की रिती व निती बता संगठन से जुड़ने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में पहुंच लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा से जुड़ने का आह्वान भी किया गया। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष कमल बधानी की अगुवाई में बेतालघाट ब्लॉक के गरजोली, जजूला, ज्योग्याडी़, बमाटाना, बिजोरिया आदि गांवों में पहुंच घर घर जाकर लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पीएम गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत समेत कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उपाध्यक्ष कमल ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, गरजोली बूथ अध्यक्ष अनूप सिंह, नवीन सिंह, संतोष कुमार, रमेश चंद्र, रोशन शर्मा, दया किशन, प्रेम चंद्र आदि मौजूद रहे।
