■ अगले तीन महिने तक खनन हुआ प्रतिबंधित
■ बरसात में सुरक्षा के मद्देनजर खनन होता है प्रतिबंधित
■ 30 जून से सितम्बर तक नहीं हो सकेगा खनन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी नदी में खनन सत्र समाप्त होने के साथ ही खनन बंद कर दिया गया है। अगले तीन महिने तक अब कोसी नदी में खनन प्रतिबंधित रहेगा। खान निरीक्षक नवीन सिंह के अनुसार अग्रिम आदेशों तक नदी क्षेत्र में खनन प्रतिबंधित रहेगा।
जून के अंतिम दिन यानि 30 जून को खनन सत्र समाप्त होने के साथ ही कोसी नदी पर भी खनन पर रोक लगा दी गई है। अब अगले तीन महीनों तक कोसी नदी में खनन प्रतिबंधित रहेगा। वर्तमान में कोसी नदी पर रिवर ड्रेनिग का कार्य गतिमान था। अब खनन सत्र समाप्त होने के साथ खनन भी रोक दिया गया है। प्रतिवर्ष बरसाती में सुरक्षा के मद्देनजर नदी क्षेत्रो में खनन पर रोक लगा दी जाती है। नियमानुसार अब 30 जून से सितम्बर तक नदी पर खनन बंद रहेगा। खान निरीक्षक नवीन सिंह के अनुसार खनन सत्र समाप्त होने के साथ ही कोसी नदी में भी खनन पर रोक लगा दी गई है।
