◾ वाहन में सवार तीन जिंदगियां बाल बाल बची
◾अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र की घटना
◾ खैरना क्षेत्र में भी पत्थर गिरने से क्षेत्रवासियों में दहशत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बारिश के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खतरा बढ़ गया है। दोपांखी क्षेत्र में शिक्षकों की कार पर पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार सवार शिक्षक दंपति व प्रधानाचार्य की जिंदगी बाल-बाल बच गई। खैरना क्षेत्र में भी जगह जगह पत्थर गिरे।

बरसाती मौसम शुरु होने के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सफर खतरनाक हो चला है। बारिश के साथ ही अब हाइवे से सटी कमजोर पहाड़ियां दरकने लगी है। गैरसैंण स्थित विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात भुमका निवासी सुरेश चंद्र अपनी कार यूके 04 पी 2668 में शुक्रवार को साथी शिक्षक सुनील कुमार व उनकी पत्नी सीमा को लेकर गैरसैंण को रवाना हुए। सुरेश हाइवे पर अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में पहुंचे ही थे की एकाएक थुआ की पहाड़ी से गिरा पत्थर कार के अगले हिस्से में जा गिरा। कार पर पत्थर गिरने से वाहन में सवार शिक्षकों में हड़कंप मच गया। कार चला रहे सुरेश चंद्र ने सूझबूझ का परिचय दे कुछ आगे कार रोक ली। सभी सुरक्षित वाहन से बाहर निकल आए। गनीमत रही की सभी बाल बाल बच गए और बडा़ हादसा टल गया। एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा व जगदीश धामी ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। यातायात भी सुचारू कराया। इधर बारिश के दौरान खैरना क्षेत्र में भी जगह जगह पत्थर गिरे। पत्थर गिरने से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए हैं।

error: Content is protected !!