🔳 प्रशासन व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम की जांच में हुआ खुलासा
🔳 गंगोरी स्थित पंप में हवा भरने वाला संयत्र भी मिला खराब
🔳 संयुक्त टीम ने तेल का स्टाॅक व गुणवत्ता का भी लिया जायजा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना व गंगोरी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। टीम ने डीजल व पेट्रोल का स्टाॅक व गुणवत्ता की जांच की। खैरना में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध नही मिली जबकि गंगोरी स्थित पंप में हवा भरने वाला संयत्र खराब स्थिति में मिला। टीम ने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय टीम के साथ खैरना स्थित पेट्रोल पंप पर छापा मारा। टीम ने पंप में उपलब्ध डीजल व पेट्रोल की मात्रा के साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण किया। पंप परिसर में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध न होने पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई। पंप कर्मियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गंगोरी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप में टीम ने तेल की गुणवत्ता की जांच की। अभिलेखों का जायजा लिया। परिसर में स्थापित किया गया वाहनों में हवा भरने वाला संयत्र खराब मिला तथा ग्राहकों को पेयजल उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था नहीं मिली। उपजिलाधिकारी ने तत्काल दोनों व्यवस्था चाक-चौबंद करने को कहा। चेताया की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *