◾दो दिन पहले ही बाइक सवार हो चुका गंभीर घायल
◾ जेसीबी मशीन से बोल्डर हटा टाला गया खतरा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लंबे समय से हाइवे पर खतरे का सबब बन चुके बोल्डर को एनएच प्रशासन ने लोडर मशीन से हटवा दिया। बोल्डर से टकराकर की लोग चोटील हो चुके थे। बोल्डर हटाए जाने के बाद अब दुर्घटना का खतरा टल गया है‌।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में कुछ महिने पहले पहाड़ी से गिरे बोल्डर से टकराकर की लोग चोटील हो चुके थे‌ दो दिन पहले ही बाइक सवार भी बोल्डर से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो चुका है‌। राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को एनएच प्रशासन ने लोडर मशीन की मदद से खतरे का सबब बन चुके बोल्डर को हाइवे से हटवा दिया। बोल्डर के हटने से अब काफी हद तक दुर्घटना का खतरा टल गया है। बोल्डर हटवाए जाने पर स्थानीय लोगों ने एनएच प्रशासन का आभार जताया है।

error: Content is protected !!