◾ क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने का किया गया आह्वान
◾गंदगी से होने वाली बीमारियों की दी गई जानकारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

स्वच्छता कार्यक्रम के तहत बेतालघाट व खैरना बाजार क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। गंदगी से पनपने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई। गांवों को साफ सुथरा रखने की अपील की गई।

शनिवार को बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सीडीपीओ अनीता सक्सेना की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली। क्षेत्रवासियों को गंदगी से पनपने वाली बीमारियों की जानकारी दी। कहा कि साफ-सफाई से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। गांवों में भी जागरूकता अभियान चला गांवों को भी साफ सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस दौरान सेक्टर अधिकारी योगेश पांडे, सहायक सेक्टर अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, बीना रावत आदि मौजूद रहे। इधर खैरना क्षेत्र में भी विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने मुख्य बाजार क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।

error: Content is protected !!