🔳 पार्किंग में खड़ी शिक्षक की बाइक हुई क्षतिग्रस्त
🔳 स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने इधर-उधर भागकर बामुश्किल बचाई जान
🔳 बारिश के साथ पहाड़ी के दरकने से क्षेत्र में दहशत का माहौल
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय को समीप स्थित पार्किंग में थुआ की पहाड़ी से गिरे पत्थर से अफरा तफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोगों ने इधर उधर भागकर बामुश्किल जान बचाई। पत्थ‌र की चपेट में आकर पार्किंग में खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
मंगलवार शाम एकाएक हुई मूसलाधार बारिश के बीच थुआ की पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया। तहसील मुख्यालय के समीप बनी पार्किंग क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी से गिरे पत्थर से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से जोरदार आवाज के साथ गिरे पत्थर से बाजार में अफरा तफरी मच गई। दुकानदारों व बाजार में मौजूद लोग जान बचाने को इधर-उधर भागे। पत्थर से पार्किंग क्षेत्र में खड़ी जीआइसी धनियाकोट में तैनात शिक्षक विनोद जायसवाल की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में हाईवे पर आवाजाही कर रहा कोई यात्री वाहन नहीं आया और बड़ी अनहोनी टल गई। बाजार क्षेत्र में पत्थर गिरने से कुछ देर हाईवे आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश के साथ ही पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरु होने से क्षेत्र में दहशत फैल जा रही है। स्थानीय लोगों ने जर्जर हो चुकी हुआ की थुआ की पहाड़ी के उपचार को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।