🔳 गरमपानी क्षेत्र के व्यापारियों को हजारों रुपये का नुक़सान
🔳 सीसीटीवी, प्रिंटर, इंडेक्सन व लाइटें हुई खराब
🔳 विभागीय कार्यप्रणाली पर क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में विद्युत विभाग की एलटी लाइन में हाई वोल्टेज कंरट दौड़ने से क्षेत्र के कई लोगों के विद्युत उपकरण फूंक गए। उपकरणों में तकनीकी खराबी आने से लोगों को हजारों रुपये का नुक़सान पहुंचा है।
बाजार क्षेत्र में एकाएक वोल्टेज बढ़ने से कई लोगों के सीसीटीवी, इंडेकसन, प्रिंटर समेत कई लाइटें फूंक गई। एकाएक तेज वोल्टेज से लोग सख्ते में आ गए। सूचना पर विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद की। स्थानीय व्यापारी देवेश कांडपाल के अनुसार तेज वोल्टेज से क्षेत्र के कई लोगों के विद्युत उपकरणों में तकनीकी खराबी गई है। लोगों को हजारों रुपये का नुक़सान उठाना पड़ा है। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार एलटी लाइन में बंदर के कूदने से दो तारो के चिपकने से वोल्टेज बढ़ गई। तत्काल तारो को अलग अलग कर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।
