🔳 योजना से पानी मिलने के इंतजार में पथराई आंखे
🔳 लाखों रुपये का बजट बहाए जाने के बाद भी नलों से नहीं टपक रही पानी की बूंद
🔳 रामगढ़ ब्लॉक के सूण गांव में लंबे इंतजार के बाद भी योजना का कार्य अधूरा
🔳 बेतालघाट के छड़ा खैरना पंपिंग पेयजल योजना बनी सफेद हाथी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के सूण गांव के सैकड़ों परिवार जल जीवन मिशन योजना से लाभान्वित होने का इंतजार करते करते मायूस हो चुके हैं। लगभग दो वर्ष का लंबा समय बीतने के बावजूद योजना अधूरी पड़ी है। जगह जगह खुले में बिछाए गए योजना के पाइप विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की हकीकत बयां कर रहे हैं वहीं घरों में अब तक कनेक्शन तक नहीं हो सके हैं। जिन घरों में कनेक्शन हो भी चुके हैं तो वहां सूखे नल मुंह चिढ़ा रहे हैं।
जल जीवन मिशन योजना तमाम गांवों में जल विहीन योजना बन चुकी है। योजना के नाम पर करोड़ों रुपये बहाय जाने के बावजूद नलों से पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा खैरना पंपिंग पेयजल योजना तथा रामगढ़ ब्लॉक के सूण गांव में जल जीवन मिशन योजना से पानी मिलने के इंतजार में ग्रामीणों की आंखें पथरा गई है। बावजूद पानी उपलब्ध होने का नाम नहीं ले रहा। सरपंच संगठन के अध्यक्ष कमल सुनाल के अनुसार सूण गांव में जगह जगह पाइप खुले में बिछाकर विभाग ने इतिश्री कर डाली है। गांव में तमाम परिवारों को अब तक कनेक्शन ही नसीब नहीं हो सके हैं। जहां कनेक्शन लगाए भी गए तो पानी नसीब नहीं हो रहा। आरोप लगाया कि योजना के ढोल खूब पीटे जा रहे हैं पर धरातल में हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। गांव के लोगों ने भी तत्काल योजना से वंचित लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा जलापूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *