🔳 विद्युत विभाग ने तैयार किया इंसुलेटेड बंच केबल का प्रस्ताव
🔳 करंट का टलेगा खतरा, बिजली चोरी करना होगा मुश्किल
🔳 पहले चरण में 25 किमी दायरे की रुपरेखा की गई तैयार
🔳 बाजार क्षेत्रों में खतरे वाले स्थानों दी जाएगी प्राथमिकता
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्र को अब तारों के जंजाल से निजात मिल सकेगी। विद्युत विभाग ने तारों के जंजाल को हटाकर इंसुलेटेड बंच केबल लगाने की कवायद शुरु कर दी है। इसके लिए बकायदा 25 किमी दायरें का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
हाईवे पर स्थित रातीघाट, गरमपानी, खैरना, लोहाली, छड़ा, चमड़ियां, काकड़ीघाट, मनर्सा, गंगोरी, सुयालखेत, सुयालबाड़ी, खीनापानी, नैनीपुल समेत आसपास के तमाम बाजार क्षेत्रों के विद्युत तारों के जाल से मुक्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। बाजार क्षेत्रों में तारों के जंजाल से स्थानीय लोग भी परेशान हैं वहीं कंरट का खतरा भी बना रहता है। खतरा टालने व व्ववस्था में सुधार को विद्युत विभाग ने बाजार क्षेत्रों में इंसुलेटेड बंच केबल लगाने की तैयारी शुरु कर दी है। विद्युत विभाग ने पहले चरण में हाईवे पर करीब 25 किमी के दायरे में केबल लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इंसुलेटेड केबल लगने से जहां करंट का खतरा दूर होगा वहीं बिजली चोरी के मामले भी रुक जाएंगे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया की प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इंसुलेटेड बंच केबल लगाने को बाजार क्षेत्रों में अतिसंवेदनशील स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *