◾सालडी़ माता के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय
◾ आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾सोमवार को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगढ़ स्थित मां सालडी़ देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हो गया। माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। सोमवार को भंडारे के साथ परायण होगा।
रविवार को सुबह धर्माचार्य कमल पांडे, कांति बल्लभ पांडे, त्रिवेणी पांडे व कपिल पांडे ने विधी विधान से यजमान रोहित अग्रवाल तथा प्रेम सिंह मेहरा से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। सूर्यदेव पूजन व पुस्तक पूजन के बाद अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। आसपास के रातीघाट, बुधलाकोट, हरतोला, हली, हरतपा, गरमपानी, खैरना, बारगल, कफूल्टा गरजोली, जजूला सीम आदि दूरदराज के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। क्षेत्र को आपदाओं से मुक्ति व सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा। सोमवार को पूर्णाहुति व महाआरती तथा कन्या पूजन के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी कर पुण्य लाभ कमाने का आह्वान किया है।
