◾ बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड न होने से करना पड़ता है परेशानी का सामना
◾ गरमपानी सीएचसी में प्रत्येक माह दो बार किया जा रहा अल्ट्रासाउंड
◾ बेतालघाट से गरमपानी तक आवाजाही की हो निशुल्क व्यवस्था
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सीएचसी बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड को पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को सीएचसी गरमपानी आवाजाही को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापारियों ने गरमपानी अस्पताल में महीने के दूसरे व चौथे मंगलवार को होने वाले अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ सीएचसी बेतालघाट पर निर्भर गर्भवती महिलाओं को भी दिलाने की मांग उठाई है। कहा की यदि एंबुलेंस सेवा से महिलाओं को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जाए तो गर्भवती महिलाओं को दूरदराज रुख नहीं करना पड़ेगा।
सीएचसी बेतालघाट पर आसपास के तमाम गांवों के लोग निर्भर है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को दूर दराज रुख करना मजबूरी बन चुका है। अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में हल्द्वानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, रामनगर, काशीपुर को अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ लेने जाना पड़ता है जिसमें काफी समय व पैसे की भी बर्बादी होती है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, बिशन जंतवाल, मनीष तिवारी, दीवान सिंह, विक्रम सिंह, संजय सिंह, कुलदीप सिंह खनायत, सुनील मेहरा, आंनद सिंह, कुबेर सिंह जीना आदि ने सीएचसी बेतालघाट पर निर्भर गर्भवती महिलाओं को गरमपानी सीएचसी में प्रत्येक महीने के दूसरे व चौथे मंगलवार को होने वाले अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। व्यापारी नेताओं ने बेतालघाट से सीएचसी गरमपानी तक आवाजाही को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई है ताकी सुदूर गांवों की गर्भवती महिलाओं को दूर दराज रुख न करना पड़े। व्यापारियों के अनुसार जल्द मांग को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्राचार किया जाएगा।
