◾ जजूला गांव को अतिरिक्त पानी न देने का ऐलान
◾ चौक बाजार क्षेत्र में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
◾ गांवों के वर्षों पुराने स्रोत से छेड़छाड़ पर आंदोलन का किया ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के चार गांवों के बीच पेयजल के मुद्दे को लेकर हुई बैठक हंगामेदार रही। तय हुआ की पूर्व की तरह उपलब्ध कराए पेयजल के अलावा जजूला गांव को अतिरिक्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। स्रोत से महज मल्लाकोट, तल्लाकोट तथा बादरकोट गांव को पानी उपलब्ध होगा।
पीने के पानी का मामला तूल पकड़ने व चौकी खैरना तक पहुंचने के बाद रविवार को रातीघाट – बेतालघाट स्थित चौक बाजार क्षेत्र में बादरकोट, मल्लाकोट, तल्लाकोट तथा जजूला गांव के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा की वर्षों पूर्व से ही पेयजल स्रोत से बादरकोट, मल्लाकोट तथा तल्लाकोट के गांवों के बाशिंदों को पेयजल आपूर्ति होती है। अब स्रोत में भी पानी कम हो चुका है। जजूला गांव को आधा इंच पाईप लाइन से पानी दिया गया है। उससे अधिक पानी की आपूर्ति संभव नहीं है। लाभांशु सिंह, कृपाल सिंह मेहरा, पुष्कर पनौरा ने कहा की जजूला गांव को बारगल कफूल्टा पंपिंग पेयजल योजना से भी जोडा़ गया है बावजूद पेयजल स्रोत से अतिरिक्त पानी के लिए जोर जबरदस्ती करना समझ से परे है। दो टूक कहा की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांवों से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने भी पेयजल स्रोत से अतिरिक्त पानी लेने पर गहरी आपत्ति जताई। इस दौरान ग्राम प्रधान बादरकोट पूजा पिनारी, सरपंच दीवान सिंह,जानकी देवी, उपप्रधान हेमा देवी, बीडीसी जेडी कत्यूरा, हरीश गिरी, दिनेश चंद्र, दिनेश जलाल, हरपाल सिंह, जगमोहन सिंह जलाल,पान सिंह, प्रितम सिंह, राजेंद्र सिंह, कैलाश राम, लीला जलाल, कुंती देवी, आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!