◾तीन गांव के पेयजल स्रोत से पानी लेने का मामला पकड़ा तूल
◾तहसील मुख्यालय व जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
◾पूर्व में समुचित पानी देने के बावजूद अब जोर जबरदस्ती का लगाया आरोप
◾मनमानी पर किया उग्र आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तीन गांव के पेयजल स्रोत से दूसरे गांव को पानी दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। तहसील कोश्या कुटोली व जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे तीन गांवों के बाशिंदे पेयजल स्रोत से दूसरे गांव को पानी न देने पर अड़े रहे। साफ कहा की यदि मनमानी की गई तो फिर गांव के लोग तहसील मुख्यालय में ही धरने में बैठ जाएंगे। आरोप लगाया की एक बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए कुछ लोग षड़यंत्र रच रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट, मल्लाकोट तथा तल्लाकोट गांव के बाशिंदे तहसील कोश्या कुटोली पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम विपिन चंद्र पंत से मुलाकात कर बताया की तीन गांवों के प्राकृतिक जल स्रोत से जबरन दूसरे गांव के कुछ लोग पानी लेने की कोशिश में जुटे हैं। जबकि पूर्व से ही गांव के कई परिवारों को स्रोत से पानी दिया गया है अब जोर जबरदस्ती की जा रही है। ग्रीष्मकाल में पानी काफी कम हो जाता है और तीन गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया की एक बिल्डर को लाभ पहुंचाने को षड़यंत्र रचा जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिल्डर को पानी उपलब्ध कराने के लिए बेवजह तीन गांवों के लोगों को परेशान किया जा रहा है। साफ कहा की यदि मनमानी की गई तो फिर आंदोलन का रास्ता अपना लिया जाएगा। ग्रामीणों ने जल संस्थान के कार्यालय पहुंच जनहित से खिलवाड़ न करने को कहा। उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने मामले की जांच कर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान कृपाल सिंह मेहरा, लाभांशु सिंह, दीवान सिंह जलाल, पुष्कर सिंह पनौरा, हरेंद्र सिंह, बालम राम, राम सिंह पनौरा, बचे सिंह जलाल, हरीश सिंह, बिशन सिंह, गोधन सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह जलाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!