◾गांव के बाशिंदों ने उठाई समस्याओं के समाधान की मांग
◾हल्सों गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर
◾विभिन्न विभागों ने स्टॉलो के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी
◾शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद निशुल्क बांटी गई दवाइयां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगा। शिविर में बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं छाई रही। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। विभिन्न विभागों ने स्टॉलो के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को जीआइसी हल्सों में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लगे बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ बीडीओ महेश चंद्र गंगवार तथा ग्राम प्रधान रेनू देवी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने कहा की सुदूर गांवों में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। ग्रामीणों ने शिविर में विद्युत विभाग से भेजें जा रहे मनमाने बिलों पर गहरी नाराजगी जताई। धारी खैरनी पंपिंग पेयजल योजना से समुचित पेयजल आपूर्ति न होने, जंगली जानवरों से खेती बाड़ी को हो रहे नुकसान समेत तमाम मुद्दे उठाए। समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग उठाई। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उद्यान, कृर्षि, पशुपालन, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारियों ने स्टॉलो के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश जलाल ने किया। इस दौरान उप-शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, डा. दीपक सती, रविनंदन आर्या, सुनील हाल्सी, कुंदन सिंह, हिमांशु तिवारी, योगेश कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
