🔳 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर युवक युवती को बिजनौर से पकड़ा
🔳 युवती ने दिया शादी की बात करने पर मारपीट करने का बयान
🔳 समीपवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण ने बेटी को भगा ले जाने का लगाया था आरोप
🔳 तहरीर मिलते ही पुलिस ने दिखाईं तत्परता
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
कोतवाली भवाली क्षेत्र से एक युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी व अपहरण संबंधी दर्ज मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर विशेष टीम ने समुदाय विशेष के युवक व युवती को बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से बरामद कर लिया। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने खुलासा किया है की विवाह की बात करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
बीते रोज भवाली पुलिस को ग्रामीण ने तहरीर सौंप बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। समुदाय विशेष के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप भी लगाया। तहरीर मिलने पर हरकत में आए कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने दो विशेष टीमों का गठन कर खोजबीन शुरु की। दोनों विशेष टीमों ने रविवार को समुदाय विशेष के युवक व युवती को बिजनौर क्षेत्र से ढूंढ निकाला। दोनों को कोतवाली भवाली लाया गया। युवती ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया कि वह लगभग आठ माह पूर्व युवक के साथ घर से चली गई थी। युवक के परिजनों ने उसे साथ रखने से मना करने पर युवक ने बिजनौर में किराये का कमरा लेकर उसे अपने साथ रखा। युवती के अनुसार विवाह का आश्वासन देकर साथ रखा गया पर विवाह की बात करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवती ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस ने मामले में तथ्यों के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, अवरोध आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों कोतवाली भवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यवाही की सराहना की गई तथा पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।
