🔳 खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा
🔳 रोजाना की तरह घुमने निकले थे खैरना में तैनात प्रबंधक
🔳 सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
🔳 क्षेत्रवासियों ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर घुमाने निकले पर्यटक विश्राम गृह के प्रबंधक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी दी। बाइक की टक्कर से घायल प्रबंधक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पैर में गंभीर चोट होने से प्रबंधक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
खैरना स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक पद पर तैनात प्रेम नाथ गोस्वामी रोज की तरह गुरुवार को भी खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पैदल घुमने निकले। प्रबंधक स्टेट हाईवे पर कालिका मोड को पार कर कनवाडी की पहाड़ी की समीप पहुंचे ही थे की हल्द्वानी से भतरौजखान की जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार नेपाली मूल के ललित थापा ने प्रबंधक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की तेज टक्कर से प्रबंधक प्रेम नाथ गोस्वामी स्टेट हाईवे पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय जीवन सिंह भंडारी ने अपने निजी वाहन से घायल प्रबंधक को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर पर्यटन आवास गृह के कर्मचारी व स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बाइक चारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। खैरना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
